Photo Credit : Reuters
Delhi में 3 दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया Yellow Alert. अनुकूल मौसम से बेहतर हुई हवा. AQI भी हुआ सामान्य. हटा GRAP-1… लेकिन रहें सावधान.!!!
New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में मौसम के करवट लेते ही हवा में काफी सुधार देखने को मिला है. हल्की बारिश और अनुकूल मौसमी परिस्थितियों ने Pollution Level को काफी नीचे लाकर रख दिया है, जिससे दिल्ली वासियों ने राहत की सांस ली है. इसी वजह से दिल्ली प्रशासन ने GRAP-1 को भी हटा दिया है जो साल के शुरुआत से लगा हुआ था.
बेहद खराब से बेहतर हुई हवा

15 मार्च यानी रविवार को हुई बारिश के बाद Delhi Air Quality Index में लगातार सुधार देखा गया है. रविवार की बारिश के बाद सोमवार को भी राजधानी का AQI 119 दर्ज किया गया जो कि नॉर्मल कैटेगरी में आता है. वहीं मंगलवार की सुबह ये और लुढ़क कर 97 तक पहुंच गया. कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि बीते कुछ दिनों से Pollution Level धीरे-धीरे कम हो रहा है और हवा की स्थिति बेहतर श्रेणी की ओर बढ़ने लगी है.
दिल्ली वालों पर मौसम की मेहरबानी
CAQM यानी कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट की मानें तो 16 मार्च की शाम 4 बजे दिल्ली का AQI 119 रिकॉर्ड किया गया. CAQM अधिकारियों के अनुसार हल्की बारिश और तेज हवाओं ने प्रदूषण कम किया जिससे मौसम अनुकूल हो गया. इसके अलावा IMD, IITM के पूर्वानुमानों की पूरी समीक्षा करने के बाद राजधानी के मौजूदा हालात को राहत भरा माना गया.
राज्य सरकारों को सख्त दिशा-निर्देश
Delhi Air Quality Index में सुधार को देखते हुए Delhi-NCR में लागू किया गया GRAP-1 तुरंत प्रभाव से हटा दिया गया है. हालांकि CAQM अधिकारियों ने ये भी साफ किया है ये राहत अस्थायी हो सकती है. इसलिए राज्य सरकारें और संबंधित एजेंसियों सतर्क रहें और सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करते रहें ताकि दिल्ली का प्रदूषण दोबारा न बढ़ सके.
हल्की बारिश से मौसम हुआ सुहाना

राजधानी दिल्ली में रविवार को हुई हल्की बारिश ने मौसम को बेहद खुशनुमा बना दिया है. मौसम विभाग के अनुसार 18-20 मार्च के बीच फिर से हल्की बारिश हो सकती है. इसी के साथ 20 मार्च के लिए Yellow Alert जारी किया गया है. इसमें तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की चेतावनी दी गई है. साथ ही तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना जताई है. जाहिर सी बात है ये खबर सुनते ही तमाम दिल्ली वासियों के चेहरे पर मुस्कान तो लौट आएगी ही साथ ही गर्मी से राहत के भी आसार नजर आ रहे हैं.
