बाराबंकी से CM Yogi का सख्त संदेश,कयामत के दिन’ के लिए मत जियो, हिंदुस्तान में कायदे से रहना सीखो…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने बाराबंकी दौरे के दौरान एक बार फिर अपने सख्त और स्पष्ट रुख को दोहराया। उन्होंने कहा कि बाबरी ढांचे के पुनर्निर्माण का सपना देखने वालों का ये सपना कयामत तक भी पूरा नहीं होगा। भारत में रहने वाले हर नागरिक को देश के कानून का पालन करना होगा, क्योंकि कानून तोड़ने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।
बाबरी ढांचे पर CM Yogi का साफ संदेश
बाराबंकी में जनसभा को संबोधित करते हुए CM योगी ने कहा कि जो लोग बाबरी ढांचे को फिर से बनाने की बात करते हैं, वे भ्रम में जी रहे हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि कयामत कभी आने वाली नहीं है, इसलिए ऐसे सपने भी कभी पूरे नहीं होंगे। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि ये सरकार जो कहती है, वो करके दिखाती है।
उन्होंने राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए कहा, “हमने कहा था रामलला आएंगे और मंदिर वहीं बनाएंगे, और आज पूरा देश इसका साक्षी है।”
सनातन परंपरा और भारत की विरासत पर जोर
CM योगी ने कहा कि भारत की गौरवशाली परंपरा, सनातन संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत का सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है। केसरिया ध्वज हमेशा भारत के गौरव को आगे बढ़ाता रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति पर गर्व करना सिखाएगा।
अयोध्या में 500 साल बाद आया गौरवशाली क्षण
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अयोध्या में 500 वर्षों के बाद एक ऐतिहासिक और गौरवशाली क्षण आया है। इतने वर्षों में कई सरकारें आईं और गईं, लेकिन किसी ने भी राम मंदिर निर्माण के लिए ठोस प्रयास नहीं किया। उन्होंने कहा कि जो लोग सिर्फ संकट के समय भगवान राम को याद करते हैं, उन्हें भगवान भी भुला देते हैं।
2017 से पहले और बाद का उत्तर प्रदेश
CM योगी ने 2017 से पहले की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय प्रदेश में अराजकता चरम पर थी। बार-बार कर्फ्यू लगता था, त्योहार शांति से नहीं मनाए जा सकते थे और गरीबों की जमीनों पर कब्जा आम बात थी।

आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। प्रदेश के सभी 75 जिलों में बिजली पहुंच चुकी है, अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति लागू है, बेटियां और व्यापारी सुरक्षित हैं और विकास कार्य तेज़ी से हो रहे हैं।
CM Yogi की सख्त चेतावनी
आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर CM योगी ने लोगों को जाति, भाषा और क्षेत्र के नाम पर बांटने वाली राजनीति से सावधान रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर समाज बंटेगा, तो नुकसान तय है। एकजुट रहकर ही विकास और सुरक्षा संभव है।
अखिलेश यादव का पलटवार
सीएम योगी के बयान पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि जब सरकार कमजोर पड़ती है, तब इस तरह की बयानबाजी की जाती है। साथ ही उन्होंने सरकार पर भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और बिजली उत्पादन को लेकर भी सवाल खड़े किए।
CM Yogi का विकास बनाम विरोधियों की राजनीति
CM योगी का कहना है कि उनकी सरकार सिर्फ बातें नहीं करती, बल्कि जमीन पर काम करती है। अपराध, भ्रष्टाचार और अराजकता के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर प्रदेश को विकास की नई दिशा दी जा रही है।
सीतापुर में CM Yogi का सख्त संदेश, दुश्मन आंख लगाए बैठा है, बंटे तो कटने के रास्ते खुल जाएंगे


