Iran News: कभी भी हो सकता है ईरान पर हमला, प्लान तैयार !
मध्य पूर्व में एक बार फिर तनाव अपने चरम पर है। Iran को लेकर अमेरिका की रणनीति लगातार चर्चा में बनी हुई है। खुफिया रिपोर्ट्स और अंतरराष्ट्रीय मीडिया के अनुसार, अमेरिका ने Iran पर संभावित सैन्य कार्रवाई को लेकर अपने टारगेट तय कर लिए हैं। इस रणनीति का मकसद Iran की शासन व्यवस्था को कमजोर करना बताया जा रहा है।
अजरबैजान के रास्ते Iran पर पहला हमला?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Iran पर पहला हमला अजरबैजान के रास्ते किया जा सकता है। अमेरिका ने इस क्षेत्र में अपने कमांडो दस्तों की तैनाती की है। इससे पहले जून 2025 में भी Israel ने इसी मार्ग का इस्तेमाल कर Iran पर हमला किया था, जिससे यह रास्ता रणनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है।

CIA रिपोर्ट के बाद तेज हुई तैयारी
CIA की हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Iran की सरकार इस समय अंदरूनी रूप से कमजोर स्थिति में है। इसी रिपोर्ट के बाद अमेरिका ने Iran के आसपास विमानवाहक पोत, फाइटर जेट और सैन्य संसाधनों की तैनाती बढ़ा दी है। अमेरिका का उद्देश्य Iran की सत्ता संरचना को इस हद तक कमजोर करना है कि वहां लोकतांत्रिक बदलाव की संभावनाएं बन सकें।
Iran पर हमले को लेकर अमेरिकी सुझाव
न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, अमेरिकी रक्षा विभाग ने राष्ट्रपति को एक रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें Iran पर हमले को लेकर 6 अहम सुझाव दिए गए हैं। इनमें सबसे प्रमुख सुझाव यह है कि Iran के उन केंद्रों को पहले निशाना बनाया जाए, जिनसे पूरा शासन संचालित होता है।

Iran के ये 5 ठिकाने हो सकते हैं पहले निशाने पर
1. खतम अल-अनबिया ऑपरेशन सेंटर
Iran की सैन्य गतिविधियों का संचालन खतम अल-अनबिया से होता है। पहले भी इस ठिकाने पर हमला होने से Iran की सैन्य प्रतिक्रिया में देरी हुई थी। इस बार भी यह अमेरिका की प्राथमिक सूची में शामिल है।
2. IRGC का थारुल्लाह मुख्यालय
Iran की सत्ता में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की अहम भूमिका मानी जाती है। तेहरान स्थित थारुल्लाह मुख्यालय को कमजोर किए बिना शासन परिवर्तन मुश्किल माना जा रहा है। IRGC पर पहले से ही 34 देशों ने प्रतिबंध लगाए हुए हैं।
3. कर्मनशाह मिसाइल बेस
तेहरान के पास स्थित कर्मनशाह में Iran का बड़ा मिसाइल बेस मौजूद है। यहां Iran की सबसे खतरनाक मिसाइलें रखी जाती हैं। इस बेस पर हमला Iran की सैन्य ताकत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।
4. सुप्रीम लीडर से जुड़े ठिकाने
Iran की असली सत्ता सुप्रीम लीडर के हाथ में होती है। मौजूदा खतरे को देखते हुए अयातुल्ला खामेनेई के अंडरग्राउंड होने की खबरें हैं। उनके कार्यालय और प्रशासनिक ढांचे पर भी हमला संभावित माना जा रहा है।
5. परमाणु उत्पादन केंद्र
ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, America की पहली प्राथमिकता Iran के परमाणु ठिकानों पर छापेमारी हो सकती है। इसके लिए अजरबैजान में विशेष कमांडो टीमें तैनात की गई हैं, जैसा कि पहले Israel द्वारा किया जा चुका है।
Iran पर हमले के लिए कौन-कौन देश तैयार?
अब तक की जानकारी के अनुसार America, Britain और Israel ने Iran के खिलाफ अपनी सैन्य तैयारियां पूरी कर ली हैं।
- Israel ने America को खुफिया जानकारी उपलब्ध कराई है।
- Britain ने कतर और फारस की खाड़ी में अपने फाइटर जेट तैनात किए हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर Iran पर हमला होता है, तो इसका असर पूरे मध्य पूर्व और वैश्विक राजनीति पर पड़ेगा।
