Lucknow Model Suicide News:लखनऊ में हंसी-मजाक में घर हो गया तबाह…!
यूपी के लखनऊ से हैरान परेशान करने वाली खबर सामने आई है जहां इंदिरानगर इलाके में रहने वाली एक 28 साल की Model Tanu Singh ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Lucknow Model Suicide) कर ली है. परिवार का दावा है कि पति के ‘बंदरिया’ कहने से आहत होकर तन्नू ने ये कदम उठाया. Tanu मॉडलिंग को लेकर बेहद गंभीर थीं. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और बताया कि अभी लिखित में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई. साथ ही मामले की जांच जारी है.
‘बंदरिया’ कहने पर उठाया भयानक कदम !
UP की राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर की रहने वाली मॉडल तन्नू सिंह ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. परिवार का दावा है कि पति Rahul ने उन्हे मजाक में उन्हें ‘बंदरिया’ कहा था… इसी बात से आहत होकर तन्नू ने ये कदम उठा लिया. पुलिस के अनुसार Tanu Singh ने पति Rahul Singh के साथ इंदिरानगर सेक्टर-14में रहती थीं. वो Modeling में काफी एक्टिव थीं और इसे लेकर काफी सीरियस भी थीं.

तन्नू की बहन ने खोला राज़
तन्नू की बहन Anjali के मुताबिक बुधवार शाम को पूरा परिवार सीतापुर में एक रिश्तेदार के घर गया था. वहां से लौटने के बाद सभी घरवाले एक साथ बैठकर हंसी-मजाक कर रहे थे. इसी दौरान Rahul ने मजाक में तन्नू को बंदरिया कह दिया. इस बात से Tanu आहत हो गई और नाराज होकर अपने कमरे में चली गई. परिवार वालों को लगा कि कुछ देर में वो नॉर्मल हो जाएंगी. लेकिन 1घंटे बाद जब खाना खाने के लिए आवाज दी गई तो भी कोई जवाब नहीं आया. टेंशन में आकर घर वाले कमरे में पहुंचे तो Tanu का शव छत के पंखे से दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला. ये देखते ही परिजनों के होश उड़ गए. उन्होने तुरंत पुलिस को जानकारी दी. मौके पर पहुंची Indira Nagar Police ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा.
Lucknow में तन्नू के कदम से सबके उड़े होश
मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने बताया शुरुआती जांच में आत्महत्या की वजह पारिवारिक विवाद या हंसी मजाक में कही गई बात लग रही है. अभी तक परिजनों की ओर से भी कोई शिकायत नहीं दी गई है. अगर आगे चलकर मामले में कोई शिकायत मिलती है तो उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल Tanu के परिवार वाले और मायके वाले दोनों पक्ष सदमे में हैं और ये सोच कर हैरान हो रहे हैं कि आखिर कैसे छोटे से हंसी-मजाक में कोई इतना बड़ा कदम उठा सकता है.
