WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी
WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म को लगातार बेहतर बनाने में लगा हुआ है। इसी दिशा में कंपनी एक ऐसा नया फीचर लेकर आ रही है, जो ग्रुप चैटिंग के अनुभव को पूरी तरह बदल सकता है। इस नए अपडेट के बाद ग्रुप में शामिल होने वाले नए मेंबर्स के साथ हाल की चैट हिस्ट्री शेयर की जा सकेगी, जिससे किसी भी तरह की गलतफहमी या कंफ्यूजन नहीं होगी।
WABetainfo ने दी फीचर की जानकारी
WhatsApp के अपकमिंग फीचर्स को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetainfo ने इस नए फीचर की जानकारी साझा की है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये फीचर फिलहाल टेस्टिंग फेज में है और इसे बीटा वर्जन के तहत कुछ Android और iOS यूजर्स को दिया गया है।
WhatsApp ग्रुप के नए मेंबर को समझ आएगी पूरी बातचीत
अब तक WhatsApp ग्रुप में जब कोई नया मेंबर जुड़ता था, तो उसे पहले की गई चैट दिखाई नहीं देती थी। ऐसे में अगर किसी विषय पर चर्चा पहले से चल रही हो, तो नए सदस्य को सब कुछ समझने में परेशानी होती थी।
नए अपडेट के बाद यूजर्स नए मेंबर के साथ हाल की चैट शेयर कर पाएंगे, जिससे बातचीत का पूरा संदर्भ साफ रहेगा।

14 दिन की चैट होगी शेयर
इस नए फीचर के तहत ग्रुप में शामिल होने वाले नए मेंबर के साथ पिछले 14 दिनों की चैट हिस्ट्री शेयर की जा सकेगी। यानी जरूरी जानकारी और बातचीत नए मेंबर तक आसानी से पहुंच सकेगी।
मिलेगा कंट्रोल का ऑप्शन
ग्रुप में नया मेंबर जोड़ते समय स्क्रीन के नीचे एक खास ऑप्शन दिखाई देगा। इस ऑप्शन के जरिए यूजर यह तय कर सकते हैं कि कितने मैसेज शेयर करने हैं। चाहें तो सभी मैसेज भेजे जा सकते हैं या संख्या कम भी की जा सकती है।
फिलहाल ये फीचर बीटा वर्जन में उपलब्ध है। स्टेबल वर्जन में ये अपडेट कब तक सभी यूजर्स को मिलेगा, इसे लेकर WhatsApp की तरफ से कोई आधिकारिक टाइमलाइन जारी नहीं की गई है।

