Delhi NCR में बारिश से गिरा तापमान… अगले 7 दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड. 24-30 जनवरी के बीच रात का तापमान 4°C तक गिरेगा. बारिश की संभावना, बढ़ेगी और ठंड.
Delhi : देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में शुक्रवार दिन भर हुई बारिश की वजह से तापमान में भारी गिरावट आई है. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में Delhi-NCR में ठिठुरन वाली सर्दी बढ़ने वाली है. दिल्ली के अलावा NCR में भी अगले 7 दिन गिरते तापमान की वजह से ठंड बढ़ने का अनुमान है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों में राजधानी का तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं रात में तापमान 4 से 13 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है.
बदला-बदला रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग ने Delhi-NCR में आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की आशंका जताई है. IMD के अनुसार 24 से 30 जनवरी के बीच Delhi के अलावा NCR में ठंड बनी रहने की संभावना है. वहीं पूरे हफ्ते मौसम का मिजाज बदला-बदला सा रहने की आशंका है. NCR में पूरे हफ्ते आसमान में बादल और सुबह के वक्त घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है. लेकिन 28 से 30 जनवरी के बीच मौसम सामान्य रहने की उम्मीद जताई गई है, बादल और हल्का कोहरा भी बना रहने की संभावना रहेगी.
क्या है IMD का अलर्ट?

January के आने वाले इस हफ्ते में ठंड और कोहरे के साथ ठंडा मौसम रहने की आशंका जताई जा रही है. 24 से 30 जनवरी के बीच रात के तापमान गिरावट की आशंका है, जबकि दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. IMD के अनुसार दिल्ली में दिन का Minimum Temperature 18 डिग्री सेल्सियस, जबकि रात का Minimum Temperature 4 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. वहीं दिन में Maximum Temperature 22 और रात में 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
हल्की बारिश का भी जताया अनुमान
इसी के साथ IMD ने 27 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना जताई है. वहीं 40 km per hour की रफ्तार से हवाओं के चलने की संभावना है, जो कि ठंड के मौसम में ठंडक को बनाए रखेगा. वहीं 28 से 30 जनवरी के बीच Weather Normal रहेगा, लेकिन बादल और हल्का कोहरा बना रह सकता है.
