Cinema Hall में अपना जलवा बिखरने के लिए उतरी ‘बॉर्डर 2’… Release होते ही Sunny Deol स्टारर वॉर ड्रामा ने मचाया धमाल. Film Critics ने की जमकर तारीफ. 4.5 Star देते हुए बताया ‘ब्रीथटेकिंग‘
New Delhi. 1997 की Classic Film Border का सीक्वल ‘Border 2’ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए उतर चुकी है… 26 जनवरी के खास अवसर पर ये फिल्म तीन दिन पहले ही यानी आज शुक्रवार के दिन देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म के रिलीज होते ही Sunny Deol & Varun Dhawan फिल्म की पहला Review सामने आया है. आप भी सोच रहे हैं कि Film कैसी है तो सुनिए… फिल्म का First Review तो कहता है कि Film Blickbuster है. Trend Expert और समीक्षक तरण आदर्श ने आधी रात के बाद Social Media पर फिल्म का डिटेल रिव्यू शेयर करते हुए इसे 4.5 Star Rating दी है.
सोशल मीडिया पर की खूब तारीफ

Taran Adarsh ने अपने X Handle पर लिखा, ‘Border-2 आपका दिल गर्व से भर देती है… Film देश के साथ-साथ सशस्त्र बलों को भी सलाम करती है. Strongly Recommended’. मतलब आपको भी ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए. आदर्श ने आगे निर्देशक Anurag Singh की तारीफ करते हुए कहा, ‘उन्होंने एक जोरदार, भावनात्मक रूप से आवेशपूर्ण युद्ध महाकाव्य पेश किया है… जो ईमानदारी और आत्मा के पैमाने पर खरा उतरता है, साथ ही Cult Classic Border की विरासत का सम्मान करता है’.
धमाल-बेमिसाल है ‘बॉर्डर 2’
रिव्यू में खास तौर पर फिल्म के War Sequence की तारीफ करते हुए तरण आदर्श ने इन्हें ‘Breathtaking’ यानी धांसू बताया और लिखा कि फिल्म में Action सिर्फ दिखावे के लिए नहीं, बल्कि कहानी और किरदारों की भावनाओं को आगे बढ़ाता है. उन्होंने ये भी साफ किया कि फिल्म का बैलेंस स्पेक्टेकल और सेंटिमेंट के बीच बेहद प्रभावशाली है.
शानदार एक्शन, इमोशन और दमदार डायलॉग्स का कॉम्बो

अपने रिव्यू में उन्होंने फिल्म के Dialogues और Music को भी फिल्म की बड़ी ताकत बताया गया है. Taran Adarsh के मुताबिक फिल्म के Dialogue ‘शार्प, हार्ड-हिटिंग और देशभक्ति से भरपूर हैं.’ उन्होंने दावा किया कि कई Punch Lines थिएटर में तालियों और सीटियों का माहौल बनाएंगी. Music की बात करें तो पहले पार्ट के दो Iconic Songs- ‘घर कब आओगे’ और ‘जाते हुए लम्हों’ के Re-Create Version दर्शकों को भावुक कर देंगे.
सनी को बताया Beating Heart
परफॉर्मेंस की बात करें तो रिव्यू में Sunny Deol की जमकर तारीफ की. उन्होंने सनी को फिल्म का ‘Beating Heart’ बताया है. उन्होंने लिखा- ‘सनी फिल्म का दिल हैं… जब वो दहाड़ते हैं, Theater फट पड़ेगा, खासकर Power Packed Lines पर. यह Vintage सनी देओल है. कमांडिंग, राइटियस और Unforgettable.’
वरुण धवन Big Surprise

Varun Dhawan को ‘बिग सरप्राइज’ बताते हुए Taran Adarsh ने कहा कि “वे इंटेंसिटी, वल्नरेबिलिटी और Fire लाते हैं, जो साबित करता है कि मजबूत Writing और अच्छे किरदार में वे चमकते हैं. Diljit Dosanjh को ‘हर सीक्वेंस में देखने लायक Delight’ बताया गया, जबकि अहान शेट्टी को ‘Seasoned Performance के साथ अपना दम दिखाने’ के लिए सराहा गया है.
फिल्म में दिखेगी देश के वीरों की कहानी
Border-2, 1971 के India-Pakistan War पर आधारित है, जो पहली फिल्म की तरह देशभक्ति और सैनिकों के बलिदान को फोकस में रखती है. फिल्म में Sunny Deol के अलावा Varun Dhawan, Diljit Dosanjh और Ahan Shetty लीड रोल्स में हैं. इसे Bhushan Kumar, Krishan Kumar, JP Dutta और Nidhi Dutta ने प्रोड्यूस किया है. रिलीज Republic Day से ठीक पहले 23 जनवरी को हुई है जो देशभक्ति की भावना को और मजबूत करती है. Trend Analists का मानना है कि फिल्म Box Office पर मजबूत ओपनिंग करेगी और आने वाले लंबे समय तक सिनेमा घरों में धमाल मचाती रहेगी.
