Navneet Rana के बाद धीरेंद्र शास्त्री की अपील… “हिंदुओं को अपनी जनसंख्या बढ़ानी होगी“… कहा – वेद नहीं पढ़ोगे तो नावेद और जावेद बनोगे.
Banda-UP : बांग्लादेश की हालत देख बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दर्द सामने आया है… अपनी चार दिवसीय हनुमान कथा करने बांदा पहुंचे शास्त्री ने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि “भगवान कामदगिरि से कामना की है कि भारत हिंदू राष्ट्र बने”… जनसंख्या को लेकर बड़ा बयान देते हुए Dhirendra Shastri ने कहा कि “हिंदुओं को भी अपनी जनसंख्या बढ़ानी चाहिए, नहीं तो बांग्लादेश जैसे हालात हमारे देश में भी बन सकते हैं”.
“मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है…”

हरिद्वार के हर की पौड़ी में मुसलमानों की Entry Ban की मांग पर पूछे गए सवाल पर महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि “मेरे आंगन में तुम्हारा क्या काम है. जब हम काबा नहीं जाते, तो तुम बाबा के यहां क्यों आते हो?”. हालांकि शास्त्री ने ये भी साफ कर दिया कि अगर मुसलमान कथा सुनने आते हैं तो उनका स्वागत है. Dhirendra Shastri ने आगे कहा कि “ये पुराना घर है, जान-पहचान का घर है… आने में कोई बुराई नहीं है. लेकिन अगर किसी को हिंदुत्व से परहेज है तो घर में TV परप्रवचन सुन सकता है”.
“वेद नहीं पढ़ोगे तो नावेद और जावेद”
वेद नहीं पढ़ोगे तो नावेद-जावेद बनोगे वाले बयान पर सफाई देते हुए Dhirendra Shastri ने कहा कि “ये बयान सनातनियों के लिए था, ताकि उन्हे वेद पढ़ने और पढ़ाने की प्रेरणा मिल सके. बयान का आशय हिंदुओं से था, ताकि उनके बच्चे वेदों से दूर न हों. और अगर किसी को मेरे बयान से आपत्ति है तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता”.
“ग” से गणेश होता है गधा नहीं-शास्त्री

गुरुकुल शिक्षा पद्धति को लेकर Dhirendra Shastri ने कहा कि “विदेशी आक्रांताओं ने सबसे पहले India की शिक्षा व्यवस्था पर हमला किया था. पहले ‘ग’ से गणेश पढ़ाया जाता था तो उसे सांप्रदायिक कहा गया. लेकिन अब ‘ग’ से गधा पढ़ाया जाता है तो उसे अच्छा बताते हैं. इसी वजह से बच्चे गणेश की जगह ‘गड्ढे’ बनते जा रहे हैं. India में सेकुलरिज्म के नाम पर देश को नुकसान पहुंचाया गया है… और गुरुकुलम पद्धति से जिन लोगों को दिक्कत है, वही पूरी तरह से इसके जिम्मेदार हैं”.
4-4 बच्चे पैदा करने की अपील
बीजेपी नेता Navneet Rana की तरह धीरेंद्र शास्त्री ने भी जनसंख्या नियंत्रण पर बोलते हुए कहा कि, “जब सरकार कहती है कि 2 बच्चे काफी हैं, तो कुछ लोगों के 30-30 बच्चे क्यों हैं.? हिंदुओं को भी कम से कम 4-4 बच्चे पैदा करने चाहिए. जल, जंगल और जमीन बचानी है तो हिंदुओं को अपनी Population बढ़ानी ही होगी, नहीं तो बांग्लादेश की तरह एक-एक कर निपटाए दिए जाएंगे”.
