Tata का नया Dhamaka… नई पंच हो गई लॉन्च. लोगों को नया अवतार आया पसंद. Facelift के बेस मॉडल की कीमत ₹5.59 लाख से शुरू… जानिए नए अवतार में हैं क्या-क्या खूबियां.?
New Delhi : Tata Motors ने आखिरकार नई टाटा पंच Facelift को लॉन्च कर दिया है. टाटा ने Punch को पहली बार अक्टूबर 2021 में Launch किया था और ये कार Tata के लिए गेमचेंजर बन गई. बीते पांच सालों में पहली बाद टाटा पंच में बड़े बदलाव किए गए हैं और उसे इतने बड़े अपडेट के साथ नए अवतार में लॉन्च किया है. पंच के New Model में अंदर और बाहर कई छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. खास बात ये है कि इसे अब पहले से Powerfull Engine Option भी मिलेगा.
नई पंच में बेहतरीन फीचर्स

Tata Punch को ₹5.59 लाख (X-शोरूम) की कीमत पर Launch किया गया है. ये India की पहली iCNG AMT SUV है. New Tata Punch Facelift सिर्फ 11.1 सेकंड में 0 से 100 KM Per Hour की रफ्तार पकड़ सकती है. Updated Tata Punch के अंदर काफी बदलाव किए गए हैं. अब इसमें 10.25-इंच की बड़ी Touch Screen और टाटा के चमकते हुए लोगो वाला New Stearing Wheel दिया गया है. स्क्रीन के नीचे Touch AC कंट्रोल दिए गए हैं, जिससे कार के अंदर का नजारा काफी Modern लगता है.
फेसलिफ्ट में नया इंजन ऑप्शन
Safety की बात करें तो 2026 पंच के सभी मॉडल में 6 Air Bags दिए गए हैं. बाकि दूसरे Safety Features में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), ABS, TPMS, 360 Degree Camera और पीछे के Parking Sensor शामिल हैं. New Punch में पुराना 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता रहेगा, जो 88 PS की पावर देता है. इसके साथ ही Tata ने एक नया 1.2-लीटर Turbo Petrol Engine भी पेश किया है, जो 120 PS की पावर देता है और इसमें 6 Speed Manual Gear Box है.
नए अवतार की ऑनलाइन बुकिंग शुरू

शुरुआती मॉडल से ही 2026 Punch Facelift में स्मार्ट स्टीयरिंग व्हील, LED हेडलाइट्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, Driving Modes, Front Power Window, आइडल स्टार्ट-स्टॉप, Keyless Entry और आगे की सीटों के लिए Adjustable Headrest मिलेंगे. टाटा मोटर्स ने नई पंच की Booking Start कर दी है. जो Customers इसे खरीदना चाहते हैं, वे अपने नजदीकी Showroom पर जाकर या कंपनी की वेबसाइट के जरिए Online Booking कर सकते हैं.
सेफ्टी फीचर्स में ये सब हैं खास
New Tata Punch Car में सुरक्षा को सबसे ज्यादा महत्व दिया गया है. Safety के लिए इसमें 6 एयरबैग्स के अलावा इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, Hill Hold Assist, टायर प्रेशर चेक सिस्टम, फॉलो-मी-होम हेडलाइट्स, बच्चों की सीट के लिए ISOFIX माउंट्स, Central Locking और Seat Belt Reminder जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा इसमें ESC, ABS, TPMS, 360-डिग्री कैमरा और पीछे के Parking Sensor भी दिए गए हैं.
सेफ्टी टेस्ट में मिले पूरे 5 स्टार

सुरक्षा को साबित करने के लिए Tata Motors ने नई पंच का एक Crash Test किया. इसमें 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से एक ट्रक के साथ आमने-सामने की टक्कर दिखाई गई. कार के अंदर चार पुतले बिठाए गए थे. इतनी जोरदार टक्कर के बाद भी Punch का ढांचा पूरी तरह सुरक्षित रहा और Accident के बाद इसके चारों दरवाजे आसानी से खुल गए. इस SUV को Bharat NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है.
