Trump सरकार पर अब कस जाएगा शिकंजा !
वेनेजुएला (Venezuela) में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ हुए सैन्य अभियान के बाद अमेरिका का रुख काफी आक्रामक नजर आ रहा है। इस ऑपरेशन के तुरंत बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान, क्यूबा, कोलंबिया, ग्रीनलैंड और मेक्सिको समेत कई देशों को सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी। हालांकि, अमेरिकी राजनीति के अंदरूनी हालात बताते हैं कि आने वाले समय में ट्रंप प्रशासन के लिए किसी भी देश पर हमला करना आसान नहीं होगा।
दरअसल, अमेरिकी संसद में डेमोक्रेटिक पार्टी ट्रंप सरकार की सैन्य शक्तियों पर लगाम लगाने की तैयारी में है। विपक्षी सांसदों का मानना है कि बिना संसद की मंजूरी के किसी भी देश पर हमला करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। इसी वजह से इस महीने के अंत तक कुछ अहम प्रस्ताव लाने की योजना बनाई गई है। अगर ये प्रस्ताव पास हो जाते हैं, तो व्हाइट हाउस की रणनीति को बड़ा झटका लग सकता है।
Trump सरकार पर चलने वाले 5 बड़े चाबुक !
1.युद्ध शक्तियों पर नियंत्रण का प्रस्ताव
डेमोक्रेटिक पार्टी संसद में ऐसा प्रस्ताव लाना चाहती है, जिससे राष्ट्रपति की युद्ध संबंधी शक्तियों पर नियंत्रण लगाया जा सके। इसके तहत व्हाइट हाउस को किसी भी सैन्य कार्रवाई से पहले संसद को भरोसे में लेना जरूरी होगा। इससे गोपनीयता खत्म हो जाएगी और सैन्य अभियान की योजना पहले ही सार्वजनिक हो सकती है।
2.सैन्य अभियानों के खर्च का पूरा हिसाब
विपक्ष चाहता है कि सरकार हर सैन्य अभियान पर होने वाले खर्च की जानकारी संसद में दे। इससे ट्रंप के चुनावी वादों पर सवाल खड़े होंगे, क्योंकि उन्होंने राष्ट्रपति बनने के बाद विदेशी अभियानों पर पैसा न खर्च करने की बात कही थी।

3.सरकारी फंडिंग प्रस्ताव पर अड़चन
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकारी निधि की समय सीमा से जुड़ा एक अहम प्रस्ताव संसद में आने वाला है। डेमोक्रेट्स इसे रोकने की रणनीति बना चुके हैं। अगर ऐसा हुआ, तो सरकार को रक्षा और अन्य जरूरी खर्चों में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
4.पेंटागन के बजट में कटौती की तैयारी
विपक्षी सांसद पेंटागन को मिलने वाले फंड में कटौती का प्रस्ताव लाने की योजना में हैं। यह कदम ऐसे समय में उठाया जा रहा है, जब ट्रंप प्रशासन ने रक्षा बजट को रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया है।
5.साप्ताहिक रिपोर्ट से बढ़ेगा दबाव
डेमोक्रेटिक सांसद हर हफ्ते एक रिपोर्ट जारी करने की तैयारी में हैं, जिसमें बताया जाएगा कि ट्रंप की नीतियों से अमेरिका और उसके नागरिकों को भविष्य में क्या नुकसान हो सकते हैं। वेनेजुएला ऑपरेशन को लेकर न्यूयॉर्क के मेयर और कई बड़े नेता पहले ही विरोध जता चुके हैं।
Trump पर कस जाएगा शिकंजा !
इन सभी प्रस्तावों और रणनीतियों के चलते साफ है कि ट्रंप प्रशासन के लिए किसी भी देश पर सैन्य हमला करना अब पहले जितना आसान नहीं रहेगा। संसद का बढ़ता दबाव और विपक्ष की सक्रियता अमेरिकी विदेश नीति की दिशा को पूरी तरह बदल सकती है।
Trump के खिलाफ Britain समेत एकजुट हुए Europe के 7 बड़े देश, Greenland पर सुना दिया बड़ा फैसला !
