Pakistan जाकर 20 बच्चे पैदा करें ओवैसी… बीजेपी नेता नवनीत राणा की AIMIM चीफ को देश से निकालने की बात. BMC चुनाव से पहले की Owaisi की नागरिकता रद्द करने की मांग
Mumbai : महाराष्ट्र में BJP की फायरब्रॉन्ड नेता नवनीत राणा ने हाल ही में हिंदुओं से चार-चार बच्चे पैदा करने की बात कही थी… नवनीत के इस बयान के बाद सियासी कोहराम मच गया था. इसके बाद Navneet Rana ने ये बयान भी दिया कि “मैंने किसी मौलवी को बोलते सुना था कि वो 19 बच्चों से भी खुश नहीं है. ऐसे में अगर India को बचाना है तो हिंदुओं को कम से कम 4 बच्चे तो करने ही चाहिए”.
4 नहीं, आप 8 बच्चे करो- ओवैसी

राणा के इस बयान पर AIMIM चीफ ओवैसी ने जवाब दिया है… महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव यानि BMC के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे Asaduddin Owaisi ने रविवार जनवरी को अमरावती में नवनीत राणा के बयान पर पलटवार करते हुए “चार नहीं आप 8 बच्चे करो, हमें क्या?”
ओवैसी को पाकिस्तान भेजना चाहिए- नवनीत

अब ओवैसी ने वार किया है तो नवनीत राणा का पलटवार भी आना तो था ही… ऐसे में बिना देर किए बीजेपी नेता Navneet Rana ने कहा, “लोकतंत्र बदल रहा है… Owaisi को इसपर बोलना चाहिए. अगर आपको इस देश में रहना है, तो आपको संविधान का सम्मान करना ही चाहिए.” इतना ही नहीं, नवनीत ने Owaisi की भारतीय नागरिकता रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि, “असदुद्दीन ओवैसी को Pakistan भेज दिया जाना चाहिए. वहां जाकर वे 10 नहीं, पूरे 20 बच्चे पैदा करें.”
ओवैसी से नवनीत राणा के सवाल

Navneet Rana ने ओवैसी से सवाल किया और कहा, “हम जानते हैं आपके दिमाग में क्या चल रहा है.? डेमोक्रेसी पर बोलिए… आप संसद के सदस्य हैं. आप संविधान का सम्मान नहीं करते. आप भारत माता की जय भी नहीं कहते. आप वंदे मातरम् भी नहीं कहते, तो आप इस देश कर क्या रहे हैं?” अब नवनीत के इस बयान पर ओवैसी कब तक पलटवार करते हैं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन BMC Elections से पहले इस तरह के बयानों ने महाराष्ट्र की राजनीति को ज़रूर गर्मा दिया है.
