Salman Khan की फिल्म Battle Of Galwan का टीज़र देख चिढ़ा Dragon. कहा – ‘फिल्मी कहानियों से किसी जमीन पर कब्जा नहीं होता, Film सिर्फ मनोरंजन के लिए है’.
New Delhi : अपने लेटेस्ट बर्थ-डे पर भाईजान सलमान खान ने अपने फैंस को रिटर्न गिफ्ट के नाम पर अपनी आने वाली फिल्म Battle Of Galwan का टीज़र दिखाया. ये टीज़र देख देश और विदेश में रहने वाले लोखों करोड़ों फैंस झूम उठे हैं और Salman Khan की आने वाली फिल्म का ब्रेसब्री से इंतज़ार करने लगे हैं. तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हे गलवान फिल्म का टीज़र देख कर चिढ़ मच गई है.
China ने रोया Facts का रोना

दरअसल गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प को लेकर Bollywood Actor Salman Khan की फिल्म आने वाली है… सलमान की फिल्म का टीज़र देख कर जहां उनके फैंस में खुशी की लहर है तो वहीं पड़ोसी और बदमाश देश चाइना इसे देख कर परेशान हो गया है. टीज़र देखने के बाद China का कहना है कि फिल्म में फैक्ट्स नहीं है… जो बातें कही गई है उससे सच्चाई बदल नहीं जाएगी और ना ही लड़ाई की हकीकत नहीं बदल सकती है. जबकि खास बात ये है कि गलवान की लड़ाई को लेकर चीन ने पिछले पांच सालों में कभी कोई फैक्ट जारी ही नहीं किए.
सिर्फ मनोरंजन के लिए बनी फिल्म-चीन

चीन के सरकारी भोंपू ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, ‘फिल्मी कहानियों से किसी जमीन पर कब्जा नहीं होता है… Galwan पर जो फिल्म बनाई जा रही है वो सिर्फ Entertainment के लिए है. इस तरह की कहानियों से दोनों देशों के रिश्ते खराब हो सकते हैं’.
China ने कहा सिर्फ पांच सैनिक मरे
विदेश अखबार द क्लैक्शन की रिपोर्ट की मानें तो ‘साल 2020 में गलवान घाटी की लड़ाई में China को India से काफी ज्यादा नुकसान हुआ था. उस लड़ाई में चीन के 38 सैनिक मारे गए थे’. द कलैक्शन ने ये रिपोर्ट Long Time Research के आधार पर जारी की गई थी. हालांकि चीन ने इसे झुठलाते हुए कहा था कि उसके सिर्फ 4 सैनिक ही मरे हैं. इसके अलावा एक सैनिक की मौत डूबने से हुई थी. यानी कुल मिलाकर गलवान की लड़ाई में China को सिर्फ 5 सैनिकों का नुकसान हुआ. इसके बाद चीन की तरफ से ना कोई बयान आया और ना कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी किया गया.
आखिर गलवान में क्यों हुई थी लड़ाई?

वहीं India ने गलवन झड़प में अपने 20 जवानों को खो दिया था, जबकि 70 से ज्यादा जवान घायल हुए थे. दरअसल गलवान घाटी की लड़ाई की मुख्य वजह China की वादाखिलाफी थी. Media Reports रिपोर्ट के मुताबिक June-2025 की शुरुआत में चीन LAC के पास कुछ निर्माण का कार्य कर रहा था. जिसके विरोध में India ने गलवान के पास एक अस्थाई पुल का निर्माण कराया. चीनी सैनिकों ने भारत के इस निर्माण कार्य का पुरजोर विरोध किया… इसी को लेकर चीन और भारत सैनिकों के बीच 6 जून के आसपास भयंकर झड़प भी हुई थी.
China ने तोड़ा अपना वादा
द क्लैक्शन वेबसाइट की मानें तो इसके बाद वरीय अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया था और दोनों देशों के बीच सीमा पार न करने की नीति को लेकर एक समझौता हुआ. लेकिन दावा किया जाता है कि 15 जून की रात को China ने अपना वादा तोड़ा और फिर देखते ही देखते दोनों देश के जवानों के बीच हिंसक झड़पें होने लगीं.
प्लानिंग करके किया था हमला

गलवान घाटी में लड़ाई के 3 दिन बाद The Hindu अखबार में विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के हवाले से एक रिपोर्ट आई थी. जिसमें दावा किया गया था कि चीन के सैनिकों ने घात लगाकर हमारे देश के जवानों पर हमला किया था. हमले के लिए चीन के सैनिकों ने सुनियोजित तरीके से बड़े-बड़े पत्थरों का इस्तेमाल करके हमारे जवानों को निशाना बनाया था. बताया जाता है कि घाटी के पास भारतीय जवानों पर हमला करने के लिए China ने पहले से कम से कम 150 सैनिकों को तैनात कर रखा था. लेकिन उसके 150 जवान भी भारतीय शेरों को काबू न कर सके और लुटे पिटे दुम दबाकर भागे निकले. और आज जब फिल्म के ज़रिए दुनिया के सामने आ रहा है तो Facts का रोना शुरू कर दिया है.
