Delhi University में छात्रा ने प्रोफेसर पर लगाया उत्पीड़न का आरोप… Viral Video से मचा हड़कंप. ABVP ने की निष्पक्ष जांच की मांग. DU ने जांच समिति गठित की
New Delhi: दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने Social Media पर एक वीडियो डालकर हड़कंप मचा दिया है… वीडियो में छात्रा ने अपने विभाग के एक प्रोफेसर और अपने HOD पर गंभीर आरोप लगाए हैं… छात्रा का दावा है कि प्रोफेसर उसे बार-बार अपने रूम में आने का दबाव बना रहा था लेकिन जब छात्रा ने ऐसा नहीं किया तो प्रोफेसर ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया. मानसिक तनाव से जूझ रही छात्रा न जब सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत की, तो HOD ने उसे धमकाया और वीडियो डिलीट करने का दबाव डाला.
मैं अपनी मेहनत से यहां तक आई हूं…

इस मामले में छात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है… वीडियो में छात्रा रोते हुए अपनी व्यथा सुना रही है. वीडियो में छात्रा ने आरोप लगाया कि HOD से शिकायत करने पर उसने भी छात्रा को Professor के कमरे में जाने के लिए दबाव बनाया और कहा, “तुम इस यूनिवर्सिटी का बहुत छोटा हिस्सा हो, हम तुम्हारा बहुत कुछ बिगाड़ सकते हैं”. छात्रा ने यह भी कहा कि कुछ कॉलेज के बच्चे अपने नंबर बढ़वाने के लिए उसके खिलाफ गलत बयान दे रहे हैं. जिसकी वजह से छात्रा को अभी तक एडमिट कार्ड भी नहीं दिया गया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में छात्रा ने साफ शब्दों में कहा कि वो अपनी मेहनत से यहां पहुंची है और किसी के दबाव में Video Delete नहीं करेगी औऱ ना ही अन्याय के आगे झुकेगी.
ABVP ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली विश्वविद्यालय पर लगे इस गंभीर आरोप के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की प्रतिक्रिया भी सामने आई है… ABVP ने मामले में निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वतंत्र जांच की मांग की है. ABVP का कहना है कि ऐसे आरोपों की गहन जांच जरूरी है ताकि सच्चाई सामने आए और दोषी को सजा मिले. संगठन ने चिंता जताई कि बार-बार सामने आने वाले ऐसे मामले दिल्ली विश्वविद्यालय की साख को प्रभावित कर रहे हैं।
DU ने जांच समिति गठित की

वहीं DU प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए एक जांच समिति गठित की है, जो आरोपों की पड़ताल कर रही है… हालांकि छात्रा की ओर से अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. यह मामला एक बार फिर विश्वविद्यालयों में छात्र सुरक्षा और शिकायत निवारण तंत्र पर सवाल उठा रहा है. मामले की आगे की जांच पर सबकी नजरें टिकी हैं और उम्मीद की जा रही है कि DU की छात्रा को जल्द से जल्द न्याय मिले.
