BCCI's post on X
UAE में Vaibhav Suryavanshi की ऐतिहासिक पारी से मच गया तहलका
एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 (ACC Asia Cup Rising Stars 2025) में भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने ऐसा तूफान मचाया कि दोहा का वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। भारत की ए टीम और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच खेले गए ग्रुप-बी मुकाबले में वैभव ने अपनी बल्लेबाजी से हर किसी को चौंका दिया।
Vaibhav Suryavanshi का ऐतिहासिक रिकॉर्ड
भारत-ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और कप्तान जितेश शर्मा का ये निर्णय वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बैटिंग से पूरी तरह सही साबित कर दिया। ओपनिंग में उतरे 14 वर्षीय वैभव ने शुरुआत से ही गेंदबाजों पर धावा बोल दिया। उन्होंने महज 32 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जिसमें 10 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के शामिल थे।

शतक के बाद भी वैभव रुके नहीं। उन्होंने कुल 42 गेंदों पर 144 रनों की पारी खेली, जिसमें 15 छक्के और 11 चौके जड़े। उनकी पारी इतनी तेज थी कि यूएई की गेंदबाजी पूरी तरह धराशायी हो गई।
Vaibhav Suryavanshi-नमन की धमाकेदार साझेदारी
वैभव ने नमन धीर के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 56 गेंदों पर 163 रनों की शानदार साझेदारी भी की। नमन ने 22 गेंदों पर 34 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे। वैभव अपनी पारी के दौरान सिर्फ 17 गेंदों में अर्धशतक बनाकर पहले ही विपक्ष पर दबाव बना चुके थे।
वैभव सूर्यवंशी को मुहम्मद फराजुद्दीन ने अहमद तारिक के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा, लेकिन तब तक वे मैच का रुख पूरी तरह भारत-ए की ओर मोड़ चुके थे।
ये पारी आने वाले वर्षों में भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़े संभावित सितारे की झलक दे गई है।
