शहीद उधम सिंह के गांव सुनाम पहुंचे सीएम मान. कहा – ‘आज़ादी अभी अधूरी है’… हरियाणा के सीएम सैनी ने भी दी श्रद्धांजलि. बोले- ‘मैं यहां आकर धन्य हो गया’
Punjab : आज 31 जुलाई है… हमारे देश के इतिहास के पन्नों में ये दिन पंजाब के शेर उधम सिंह की शहादत से जुड़ा है. जिन्होने Jallianwala Bagh नरसंहार करने वाले जनरल डायर को उसी के देश में जाकर मौत के घाट उतारा था. लेकिन डायर की हत्या के 4 महीने बाद 31 जुलाई 1940 को उधम सिंह को पेंटनविले जेल में फांसी दी गई थी.
कैसे दी डायर को सज़ा?

अमृतसर के जलियांवाला बाग नरसंहार ने उस वक्त सारी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था. जिसका बदला लेने के लिए क्रांतिकारी उधम सिंह ने शपथ ली और 19 साल बाद, 13 मार्च 1940 को London के कैक्सटन हॉल में घुसकर General Mike O’Dwyer की हत्या कर दी. जलियांवाला बाग नरसंहार के समय डायर ही पंजाब का लेफ्टिनेंट गवर्नर था और उसे ही नरसंहार के लिए जिम्मेदार माना जाता है. डायर की हत्या से पहले उधम सिंह ने कई देशों का दौरा किया और फिर इंग्लैंड गए. वहां रहते हुए पंजाब के शेर ने सही मौके का इंतजार किया और फिर एक नरसंहार करने वाले को मौत के घाट उतार कर हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में अमर हो गए.
राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन

पंजाब के संगरूर जिले के सुनाम गांव में Shaheed Udham Singh के शहीदी दिवस के खास मौके पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में पंजाब के CM Bhagwant Mann और आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो Arvind Kejriwal मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इसी के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी सुनाम गांव में शहीद उधम सिंह के जन्मस्थल पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की…
शहीद का बलिदान प्रेरणादायक- सैनी

हरियाणा से CM Nayab Singh Saini नें शहीद के परिवार से मुलाकात की और कई मुद्दों पर चर्चा की. सीएम ने कहा, “शहीद उधम सिंह की तपस्या और बलिदान हमेशा प्रेरणा देता रहेगा. मैं उनकी जन्मस्थली पर आकर धन्य महसूस कर रहा हूं”. उन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा, “13 अप्रैल 1919 को जनरल डायर ने हजारों निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार दिया था. उधम सिंह ने संकल्प लिया कि जब तक वह जनरल डायर को सजा नहीं देंगे, चैन से नहीं बैठेंगे. 21 साल की तपस्या के बाद उन्होंने जनरल डायर को लंदन में मौत के घाट उतारा. मैं महान क्रांतिकारी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं”. सीएम सैनी ने शहीद उधम सिंह की जन्मस्थली पर एक पौधा रोपित किया. उनके साथ पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा भी मौजूद थे.
शहीद उधम सिंह के नाम पर मार्ग

शहीदी दिवस पर शहीद उधम सिंह के गांव पहुंच कर पंजाब के सीएम मान ने भवानीगढ़-सुनाम रोड का नाम बदलकर शहीद उधम सिंह मार्ग रखा दिया… और कहा, “शहीदों को श्रद्धांजलि देना हमारा फर्ज है, कोई अहसान नहीं. शहीद उधम सिंह ने जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए 21 साल तक अपने दिल में देशभक्ति की आग जलाए रखी. उन्होंने सर माइकल ओ’ड्वायर को एक सार्वजनिक मंच पर गोली मारकर सजा दी और कभी माफी नहीं मांगी. हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें ऐसी शहीदों की धरती पर जन्म लेने का मौका मिला”.
जलियांवाला बाग के गुनहगारों पर निशाना
मुख्यमंत्री मान ने जलियांवाला बाग हत्याकांड से जुड़े कुछ लोगों पर तंज कसते हुए कहा, “अंग्रेज अपने समर्थकों को ‘सर’ की उपाधि दिया करते थे… उस समय कुछ लोगों ने जनरल डायर को अपने घर बुलाकर खाना खिलाया और जागीरें हासिल कीं. आज उनका एक वंशज नाभा जेल में है. जो पहले गोलियां चलवाने वालों को सम्मानित करता था और अब नौजवानों को नशे की गोलियां खिला रहा है”.
आजादी अभी अधूरी है- मान

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि, “आजादी अभी महलों तक सीमित है और आम लोगों तक नहीं पहुंची है. जब तक सरकारी स्कूलों से पढ़े बच्चे अफसर नहीं बनेंगे, जब तक बिना रिश्वत के कचहरियों में काम नहीं होगा, तब तक असली आजादी नहीं आएगी. AAP इस आजादी को हर घर तक पहुंचाने के लिए काम कर रही है”. आपको बता दें इस खास मौके पर पंजाब के सीएम मान के साथ दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी शामिल थे जिन्होने शहीद को श्रद्धांजलि दी.
